फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लमतरा बुग्याल में बिजली गिरने से 121 बकरियां मरी

Wed, 08 May 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गोगिना गांव के समीप के बुग्यालों में चुगान को गई बकरियां बिजली की चपेट में आ गईं। बिजली गिरने से 121 बकरियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

बिचला दानपुर के लीती, गोगिना, कीमू गांव बुग्यालों से सटे हैं। ग्रामीणों के मवेशी चुगान के लिए इन्हीं बुग्यालों में जाते हैं। मंगलवार को गोगिना के लमतरा बुग्याल में बिजली गिरने से 10 पशुपालकों की बकरियां मर गईं। सूचना मिलने के बाद सीवीओ डॉ. डीके चंद बुधवार सुबह बुग्याल के लिए रवाना हुए। गोगिना गांव से करीब आठ किमी की दूरी पैदल चलकर वह लमतरा बुग्याल पहुंचे और मारी गई बकरियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से बकरियां का मरना दैवी आपदा के तहत आता है। पशुपालकों को प्रति बकरी चार हजार रुपये की दर से मुआवजा देने का प्रावधान है। बिजली गिरने से दुर्गा सिंह की 20, हर सिंह और पान सिंह की 30-30, भूपाल सिंह की आठ, लक्ष्मण सिंह की पांच, केसर सिंह की दो, हरमल सिंह की एक, नरेंद्र सिंह की दो, सुनील की 16 और बीर राम की सात बकरियां मरी हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें