फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से ठंड बढ़ी

Thu, 07 Nov 2013 01:58 PM IST
अमर उजाला,गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम खराब होने से बदरीनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ जिससे जिले में ठंड बढ़ गई है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए।
विज्ञापन


बीती सोमवार शाम से आसमान में घिरे बादल बुधवार को भी दिनभर छाए रहे। दोपहर बाद बदरीनाथ समेत हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, बेदनी बुग्याल, रुप कुंड, तुंगनाथ सहित ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। निचले क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं।

दून में भी बढ़ी ठंड
बदरीनाथ के ऊंचाई वाले हिस्सों से पहाड़ में अचानक ठंड बढ़ गई है। इससे बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। पहाड़ में ठंड बढ़ने के कारण देहरादून, हरिद्वार समेत आसपास के क्षेत्रों में भी इसका असर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें