फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने कराया रिश्ता बेटी ने केस

Wed, 24 Jul 2013 07:58 PM IST
देहरादून/मनमीत रावत
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई युवक से बेटी का रिश्ता कराना एक परिवार को महंगा पड़ गया। बेटी ने मर्जी के खिलाफ रिश्ता करवाने को लेकर अपने पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


इसके लिए युवती ने पुलिस को भी संविधान का पाठ पढ़ा डाला और नसीहत दी कि संविधान के दिए अधिकारों के तहत उसे अपना जीवन अपने तरीके से जीने का हक है।

क्लेमेंटटाउन निवासी नरेंद्र पाल कोर मूल रूप से जम्मू निवासी है। जम्मू में उनके पिता एमईएस (आर्मी) में तैनात है और वहीं पूरा परिवार भी रहता है। तीन साल से नरेंद्र पाल कोर क्लेमेंटटाउन में एक निजी कंपनी में जॉब कर रही है।

कुछ महीने पूर्व उनके परिवार ने उसका रिश्ता अमेरिका में नौकरी कर रहे एक युवक से कर दिया। दोनों की सगाई भी हो गई। लेकिन कुछ समय बाद नरेंद्र ने विवाह करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


इससे नाराज उसके पिता और मां दून आए और उसे अपने साथ ले जाने लगे। इस पर उसने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आते ही परिजन वापस जम्मू चले गए। जुलाई 19 को नरेंद्र के परिजन दुबारा दून आए और उसे अपने साथ ले जाने लगे।

इस पर नरेंद्र पाल क्लेमेंटटाउन थाने पहुंच गई। गत मंगलवार को नरेंद्र के परिजन एसएसपी केवल खुराना से मिले और उनके समक्ष पूरी बात रखी। परिजन एसएसपी कार्यालय से बाहर निकले ही थे कि नरेंद्र पाल भी वहां पर पहुंच गई।

उसे देखकर उसके मां, पिता, छोटे भाई बहन ने उसे पकड़ लिया और उसे कार में जबरन बैठा कर ले जाने लगे। किसी तरह युवती कार से उतर कर भाग गई। बुधवार को नरेंद्र पाल कोर एसएसपी से मिली और अपने परिजनों के खिलाफ अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने का आग्रह किया। एसएसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

परिजनों ने लगाया महिला दारोगा पर आरोप
नरेंद्र पाल कोर के परिजन भी एसएसपी से मिले और कहा कि उनकी बेटी एक महिला दारोगा के प्रभाव में है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी ड्रग्स का सेवन करती है। जिस कारण वह पागलों सा व्यवहार करने लगी है। उन्होंने महिला दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें