फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे घर के आगे साईं तेरा मंदिर बन जाए

Fri, 08 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
साईं बाबा की पालकी शहर में गाजे बाजे के साथ निकाली गई। साईं मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा कई मोहल्लों से गुजरते हुए साईं मंदिर पर संपन्न हुई। साईं बाबा के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह कानूनगोयान मोहल्ला स्थित साईं नारायण मंदिर से गाजे बाजे के साथ साईं बाबा पालकी यात्रा निकाली गई।

पालकी में मेरे घर के आगे साईं तेरा मंदिर बन जाए जैसे साईं बाबा की सेवा में भजन प्रस्तुत करते चल रहे श्रद्घालुओं ने मन मोह लिया।

कानूनगोयान साईं नारायण मंदिर से शुरू की गई पालकी यात्रा जट बाजार, बड़ा बाजार, चौक होते हुए मंदिर पर संपन्न हुई। रास्ते में श्रद्घालुओं ने पुष्प वर्षा कर पालकी का स्वागत किया तथा साईं बाबा से घर में सुख समृद्घि की कामना की।
विज्ञापन


इस दौरान अंकुर चौहान, दया ठकराल, उमा अरोड़ा, सीमा शर्मा, नीरज गेरा, अंकित वशिष्ठ, अरिहंत सैनी, शालू गेरा, विकास टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें