फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी को अमरोहा का पर्यवेक्षक बनाया

Mon, 28 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के मुखिया व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अमरोहा जनपद में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराने के लिए कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी को अमरोहा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


सोमवार को कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी, सपा के मंत्री, विधायक और पदाधिकारियों के साथ बैठकर कर पार्टी प्रत्याशी के संबंध में रणनीति तय करेंगे। साथ ही 2017 के चुनाव के लिए पार्टी की जनपद की स्थिति की समीक्षा करके रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जाएगी।

सपा जिला अध्यक्ष विजयपाल सिंह सैनी ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को पर्यवेक्षक नामित कर दिए हैं, जो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की रणनीति तैयार कराकर प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी को अमरोहा जनपद का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। साहब सिंह सैनी सोमवार को पार्टी के मंत्री, विधायक, पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी प्रत्याशी के संबंध में रणनीति तय करेंगे।

साथ ही वर्ष 2017 के चुनाव के संबंध में पार्टी की जनपद में स्थिति की समीक्षा करते हुए रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेगे। उनके आने का कार्यक्रम जारी हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें