फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा मुखिया सैफई में और देश के मुखिया दौरों में मस्त’

Mon, 28 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों की दुर्दशा का जिम्मेदार ठहराया। कहा कि सपा मुखिया सैफई में और देश के मुखिया विदेश दौरों में मस्त हैं। किसानों और मजदूरों की अनेदखी की जा रही है।
विज्ञापन


पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह ने रविवार को जिला अध्यक्ष ने बहादरपुर, गजस्थल, कैलबकरी न्याय पंचायत अध्यक्षों के यहां पहुंचकर बैठक कर भाजपा और सपा की पोल खोलने की रणनीति बनाई।

साथ ही कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। उन्होंने बैठक के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया सैफई में और देश के मुखिया विदेश दौरों में मस्त हैं। इसी कारण किसानों की दुर्दशा हो रही है।
विज्ञापन


बताया कि कांग्रेस का स्थापना दिवस सोमवार को कार्यालय पर बारह बजे मनाया जाएगा। यहां, सुभाष पोसवाल, मुशाहिद खां, सरदार इंद्र सिंह, प्रवेश कुमार, मोहम्मद उमर, बबलू, हसन अहमद, इंतजार अली, शकील, साबिर अली, राम चरन सिंह, नरेश, नजर अली, कमाल अंसारी, गुलफाम, इंद्रगिरि, आशु यादव, इल्यास अंसारी, आजाद स्कील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें