फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में अहलैदादपुर में पथराव, फायरिंग

Wed, 23 Dec 2015 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में मंगलवार की देर सायं अहलैदादपुर गांव में प्रधान और पराजित प्रत्याशी के समर्थक भिड़ गए। जमकर पथराव हुआ और फायरिंग भी की गई। जिससे गांव में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अहलैदादपुर निवासी उमेश कुमार और कुलदीप प्रधानी का चुनाव लड़े थे। चुनाव में उमेश कुमार की जीत हुई। इसे लेकर दूसरे खेमे में मनमुटाव था। मंगलवार की सायं करीब छह बजे दोनों पक्षों की औरतों के बीच से वोट को लेकर बात शुरू हुई जो दोनों के समर्थकों तक पहुंचकर गरमा गई।

फिर क्या था तू- तू मैं- मैं के बाद गाली गलौज हुई और फिर छतों पर चढ़कर एक- दूसरे के घरों पर पथराव शुरू कर दिया गया। इस दौरान दोनों ओर से  फायरिंग भी की गई। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


मारपीट की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने तीन ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया और थाने लाकर हवालात में डाल दिया गया। मारपीट में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

पुलिस आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। एसओ अशोक सोलंकी ने बताया कि दो पक्षों में चुनाव को लेकर मारपीट हुई है। गांव पहुंचकर शांति व्यवस्था बना दी गई है और तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें