फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकरघा वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में आएगी नई क्रांति

Tue, 08 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के रामलीला मैदान में हथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री महबूब अली और एमएलसी परवेज अली। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेशम एवं वस्त्र उद्योग कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने जेएस हिंदू इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित हथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हथकरघा उद्योग के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस उद्योग में नई ऊर्जा का संचार किया जा रहा है। ताकि उद्योग से जुड़े लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
विज्ञापन


वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार एवं निदेशक हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग कानपुर के आदेश पर सोमवार को जेएस हिंदू इंटर कालेज के मैदान पर हथकरघा वस्त्र प्रदर्शनी का आयोजित हुई। यह प्रदर्शनी चौदह मार्च तक चलेगी। इसमें प्रदेशभर से आई समितियों ने भाग लिया। इसमें वाराणसी की साड़ी, वस्त्र आदि शामिल हैं। मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर की चांदरें, दरी की स्टॉल लगाई गई हैं।

अमरोहा का कालीन भी प्रदर्शनी में शामिल हुआ है। नौगावां क्षेत्र में तैयार होने वाले सूत्री वस्त्रों की दुकानें भी शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने फीता काटकर प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस उद्योग के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


त्री वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में नई क्रांति लाई जाएगी। पावरलूम और हैंडलूम द्वारा तैयार होने वाले माल की बिक्री को हट बाजार लगाए जाएंगे। इससे अधिक से अधिक मामल की बिक्री हो सके, उद्योग से जुड़े लोगों को लाभ मिल सके। बुनकरों के उत्थान को योजनाएं बनाई जा रही हैं। यहां, सहायक आयुक्त पीसी ठाकुर, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग परिक्षेत्र मुुरादाबाद के चेयरमैन अब्दुल सलाम, एमएलसी परवेज अली समेत वस्त्र उद्योग से जुड़े लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें