फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा-सिपाही को लाठी-डंडों से दौड़ाकर पीटा

Sat, 28 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली कोतवाली अंतर्गत इकौंदा पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा अमित कुमार बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे हमराही सिपाही विपिन कुमार के साथ गश्त पर थे। दोनों जब क्षेत्र के गांव तोहफापुर भवानीपुर पहुंचे तो यहां एक अंडे के ठेले पर दस पंद्रह लोग खड़े होकर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


दरोगा ने जब ग्रामीणों से घर जाने और ठेला स्वामी भूरा पुत्र लल्लू से ठेला बंद करने के लिए कहा। इस पर शराबियों ने दरोगा व सिपाही पर हमला बोल दिया और दोनों की पिटाई शुरू कर दी। भागने की कोशिश की तो दौड़ा-दौड़ाकर लाठी डंडों से पीटा। इससे दरोगा और सिपाही दोनों घायल हो गए। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर आ गई और किसी तरह दबंगों के चंगुल से उन्हें बचाया गया।

दरोगा अमित कुमार की तहरीर पर भूरा, उसके पुत्र रवि, राजवीर पुत्र मुकंदराम, यशपाल पुत्र ओमप्रकाश, सोबिन पुत्र धर्मपाल, नंदराम पुत्र मेवाराम के अलावा छह-सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाल इंद्रमणि वर्मा ने बताया कि दरोगा व सिपाही को पीटने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दबिश देकर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें