फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना के सामान से भरा ट्रक लूटा

Fri, 19 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा चौराहे पर कैंटर सवार चार बदमाशों ने ट्रक में टक्कर मारने के बाद चालक को बंधक बना लिया और ट्रक में लदे परचून के सामान समेत ट्रक लूट लिया।
विज्ञापन


बाद में चालक का हाथ-पांव बांधकर कैंटर से ले जाकर नौगावां सादात थाना क्षेत्र के खेत में फेंक दिया। नौगावां सादात पुलिस ने घटना दूसरे जिले की बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की और शाहजहांपुर के लिए टकरा दिया है।

मेरठ के स्मिथगंज, देहली गेट निवासी अमजद पुत्र अफजाल अहमद गाड़ियों में माल लोडिंग का व्यवसाय करता है। 16 फरवरी को उसने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित मैसर्स शिव रोड कैरियर्स से ट्रक में कपड़ा, स्पोर्ट्स, दवाइयां, रिक्शे की राड, किताबें, टॉफी और अन्य सामान लोड कराया था। माल लखनऊ और शाहजहांपुर उतरना था।
विज्ञापन


चालक नजर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी कैली कपसाड़ थाना दौराला जिला मेरठ ट्रक को लेकर रवाना हुआ था। 17 फरवरी की रात करीब डेढ़ बजे जब ट्रक शाहजहांपुर के कटरा चौराहे पर पहुंचा तो सामने से आ रहे कैंटर ने ओवरटेक करके ट्रक में टक्कर मार दी। इसके बाद कैंटर से उतरे चार बदमाश ट्रक में चढ़ गए।

चालक को ट्रक से उतारकर आंखों पर पट्टी बांध दी और हाथ पैर बांधकर कैंटर में डाल दिया। सुबह करीब दस बजे चालक ने खुद को अमरोहा जिले के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में खेत में पड़ा पाया। किसी तरह बंधनमुक्त होकर वह थाने पहुंचा और ट्रक लूट की जानकारी दी। ट्रक मालिक भी थाने पहुंच गए।

लेकिन पुलिस ने यह कहकर टरका दिया कि घटना शाहजहांपुर जिले की है, तो रिपोर्ट भी उसी जिले में लिखी जाएगी। पीड़ित पक्ष शाहजहांपुर के कटरा थाने पहुंचा और यहां से भी टरका दिया गया। वहीं थाना प्रभारी अशोक सोलंकी का कहना है कि घटना हमारे क्षेत्र की नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें