फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड का बेटा गायब, दोस्तों पर अपहरण का मुकदमा

Fri, 19 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 सिविल लाइंस के एक अपार्टमेंट के गार्ड का बेटा पांच दिन से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला तो गार्ड ने बेटे के तीन दोस्तों पर हत्या करने की नीयत से अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सिविल लाइंस पुलिस ने तहरीर पर बुधवार रात मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी घर से फरार है। उनके मोबाइल भी बंद है। ऐसे में वे शक के घेरे में है।
विज्ञापन


चित्रकूट का राम किशोर गुप्ता सिविल लाइंस के एक अपार्टमेंट में गार्ड की नौकरी करता है। उसके तीन बच्चों में सबसे छोटा आशीष गुप्ता (18) इंटर का छात्र है। वह 12 फरवरी को घर से दोस्तों से मिलने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद लौटक र नहीं पहुंचा। राम किशोर बेटे को तलाशते रहे। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह तीन दोस्तों के साथ कहीं जाने को निकला था। यहां उनके  बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। राम किशोर बेटे को अन्य संभावित स्थानों पर खोजते रहे। थक हारकर सिविल लाइंस थाने पहुंचे।

सिविल लाइंस पुलिस ने तहरीर पर आशीष के तीन दोस्तों बिल्ली, सानू और राजेश के खिलाफ अपहरण का मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। राम किशोर ने बताया कि वह पहले ममफोर्डगंज इलाके में रहता था। तभी बेटे की दोस्ती आरोपियों के साथ हुई थी। मामले की जांच कर रहे एसआई रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी घर छोड़कर फरार है। उनके मोबाइल भी बंद है। छात्र के बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है। बेटे के अपहरण से राम किशोर के घर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें