फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक और क्लीनर को मारपीट कर लूटा

Sat, 12 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों की नगदी लूट कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने मामला मारपीट का मानकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव वसैली निवासी कैंटर चालक सद्दाम पुत्र नसीर अहमद ने बताया कि गुरुवार की रात 11 बजे करीब वह इनसिल्को कंपनी से कैंटर में माल लोड करके रुद्रपुर जाने के लिए निकला था। साथ में परिचालक फहीम पुत्र यामीन भी था। जैसे ही वह कैंटर लेकर भानपुर रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा।

उसी समय हाईवे से  सफेद रंग की कार तेजी के साथ आई। बदमाशों ने कार को कैंटर के आगे लगा दिया। जिससे उसे ब्रेक लगाने पड़े। इससे पहले वह कुछ समझ पाता। कार में सवार छह बदमाश बाहर निकल कर आए और दोनों को कैंटर से खींच लिया। बदमाशों के हाथों में डंडे और धारदार हथियार थे। बदमाश दोनों को पीटते हुए हाईवे के दूसरी ओर ले गए। विरोध करने पर धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


 सद्दाम ने बताया कि इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब से छह हजार रुपये और फहीम की जेब में रखे आठ हजार रुपये लूट लिए और धमकाते हुए कार में बैठ कर चले गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें