नेशनल हाईवे पर बीकानेर रेस्टोरेंट में बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह
बजे पीछे रखे कॉमर्शियल रसोई गैस सिलेंडरों में आग गई। यहां 28 गैस सिलेंडर
रखे हुए थे।
शोर मचने पर रेस्टोरेंट के कर्मचारी बाहर आ गए और आग बुझाने
के प्रयास में जुट गए। ऊंची लपटें उठते देख कोई भी पास जाकर आग बुझाने का
साहस नहीं कर सका। इसी दौरान अपने कक्ष में बैठा इलेक्ट्रीशियन चुन्ना
पुत्र कमरुल हसन निवासी मुरादाबादी गेट काजीनगर अमरोहा और सफाई कर्मचारी
विजय पंवार आग बुझाने के लिए आगे बढ़े तो अचानक दो सिलेंडर फट गए।
आग की
चपेट में आकर चुन्ना और विजय पंवार गंभीर झुलस गए। वहीं आग थमने का नाम
नहीं ले रही थी। देखते देखते सिलेंडरों से रेस्टोरेंट के रसोई कक्ष में जा
रही गैस पाइप लाइन ने आग पकड़ ली। सूचना पर पहुंची दमकल ने काफी मशक्कत के
बाद आग पर काबू पाया।