फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने पर बाइक सवार की मौत

Thu, 03 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे सिर में चोट लगने से उसने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर सानी गांव निवासी क्षत्रपाल सिंह (58) अपने साथी रामधनी (56) के साथ बाइक से शहर आए थे। देर शाम गांव लौट रहे थे।

सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज हाइवे पर बाइक सवारों को पिकअप ने टक्कर मार दी। दोनों उछलकर सड़क पर गिरे। डाक्टरों ने क्षत्रपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया।

बाकरगंज चौकी इंचार्ज परवेज ने बताया कि क्षत्रपाल हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में चोट लगने से मौत हो गई। इधर, ललौली कस्बा निवासी इलियास का बेटा सुहैल अपने छह साल के छोटे भाई तौसीफ व रिश्तेदार अफराज के साथ बाइक से घूमने कस्बा आए थे।
विज्ञापन


बाइक सवार डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। कानपुर देहात के संचेडी थाना क्षेत्र के चकरपुर निवासी अमित पिकअप चालक है। वह पिकअप में इलाहाबाद से भाड़ा लादकर कानपुर जा रहा था।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के अल्लीपुर हाइवे पर पहुंचा था। तभी कार सवारों से भिड़ंत हो गई। कार अनियंत्रित होकर पलट गई।  पिकअप चालक और खलासी अंकेश घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें