फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम शाहजहांपुर के परिजनों से हुई लूट का खुलासा

Thu, 03 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की रात करीब पौने नौ बजे ब्रजघाट चौकी से  बिना नंबर की शेवरले एवियो गाड़ी से तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम योगेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद्र गांव गिनौरा शेख, विक्की उर्फ विक्रम कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव दरियापुर कोतवाली देहात, अनुज यादव पुत्र तेजवीर सिंह निवासी गांव यादव भूड़ कोतवाली नगर जिला बुलंदशहर बताए जबकि फरार बदमाशों के नाम  शादाब खां पुत्र बाबू खां गांव दरियापुर व  नरेश पुत्र डालचंद्र गांव गिनौरा शेख कोतवाली देहात जिला बुलंदशहर बताए।
विज्ञापन


 उनके कब्जे से दिल्ली-गाजियाबाद बार्डर से लूटी गई शेवरले एवियो कार, दो लैपटॉप, दो मोबाइल, तीन तमंचे और पांच कारतूस बरामद किए। बदमाशों ने 15 नवंबर की रात हाईवे स्थित गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर के पास एडीएम शाहजहांपुर के परिजनों के साथ मारपीट कर स्विफ्ट डिजायर, जेवरात, नगदी, लैपटाप, मोबाइल लूटना स्वीकार किया जबकि 14 अक्तूबर की रात रजबपुर क्षेत्र से रामनगर उत्तराखंड के चालक से एसएक्स फोर गाड़ी, नगदी व मोबाइल लूट, गजरौला थाना क्षेत्र से हाईवे पर दो माह पहले दो लैपटॉप और नगदी लूट और 24अक्तूबर को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में गोली मारकर मोबाइल लूट की वारदात करना कुबूल किया।

एसपी संजीव त्यागी ने बुधवार को घटनाओं का खुलासा किया और बताया कि बदमाश एनसीआर क्षेत्र से वाहन चोरी करके हाईवे पर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने गैंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें