फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा

Thu, 03 Dec 2015 12:27 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर चौक पुलिस चौकी टीम ने बुधवार शाम पांच बजे रेवाड़ी रोड के गंदे नाले के पास अवैध शराब से लदा 10 चक्का ट्रक पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब नंबर का ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब से गुजरात जा रहा था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस पेटियों को ट्रक से उतरवा गिनती करवाने में लगी थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार शाम पांच बजे सूचना पर रेवाड़ी रोड पर गंदे नाले के पास 10 चक्का ट्रक को पकड़ा। ट्रक में ऊपर की ओर कबाड़ लदा था और नीचे अंग्रेजी शराब की पेटियां। पुलिस के अनुसार ट्रक रेवाड़ी की ओर से शहर में प्रवेश कर रहा था। शराब की पेटियों को कबाड़ के सामान से ढका गया था।

पुलिस टीम ने सूचना पर रेवाड़ी रोड पर गंदे नाले के पास नाकेबंदी की और ट्रक को पकड़ा। इस ट्रक को पुलिस लाइन में लाया गया। पुलिस ने ट्रक में रखे कबाड़ के सामान को उतारना शुरू किया।  कबाड़ के सामान के नीचे भारी मात्रा में शराब रखी थी। पुलिस कर्मी एक के बाद एक शराब की पेटियों को उतारने और उनकी संख्या कंपनी के हिसाब से जोड़ने में जुट गए। पकड़े गए ट्रक में रॉयल स्टैग, मैकडेवल और ग्रीन लेबल मार्का शराब लदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें