फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय डिग्री कॉलेज को मिले दो कांस्य

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। रमाबाई अंबेडकर राजकीय डिग्री कॉलेज गजरौला को रूहेलखंड विश्वविद्यालय की एथलेटिक मीट में दो कांस्य पदक मिले हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. रामौतार सिंह ने छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि को सराहा है।
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आयोजित 40वीं एथलेटिक मीट में विश्वविद्यालय से सबंद्ध 85 कॉलेजों की टीम ने भागीदारी की। गजरौला से रमाबाई अंबेडकर राजकीय डिग्री कॉलेज की पुरुष एवं महिला टीम ने भी भागीदारी की थी। इसके हाफ मैराथन में महाविद्यालय की पुरुष टीम की ओर से अमन कुमार ने एक कांस्य पदक और महिला टीम की ओर से कुमारी शीतल ने कांस्य पदक झटका। शारीरिक शिक्षा एवं खेल प्रभारी डा. अजय कुमार ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से नौ छात्रों और आठ छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें