फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक पर भारी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात (अमरोहा)। अमरोहा-नौगावां सादात मार्ग समय से पहले ही जवाब दे गया। रामगंगा पोषक नहर के पुल से कस्बे के हुसैनी चौक तक करीब दो किलोमीटर के दायरे में पीडब्लयूडी द्वारा बनाई गई सड़क 21 जगह टूट गई है और विभागीय अधिकारी सत्ता पक्ष के विधायक पर भी भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। मोहर्रम पर सड़क मरम्मत का आश्वासन तक पूरा नहीं हो सका और अजादारों को नंगे पैर जर्जर सड़क पर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने करीब दो माह पहले अमरोहा से रामगंगा पोषक नहर तक राज्य राज मार्ग पर सड़क का निर्माण कराया था। लेकिन, मियाद निकलने से पूर्व ही सड़क जर्जर हो गई। बात यदि कस्बेभर की करें, तो नहर के पुल से हुसैनी चौक तक करीब दो किलोमीटर दायरे में सड़क 21 जगह टूट चुकी है। कहीं गहरे गड्ढे़ बन गए हैं, तो कहीं दूर तक सड़क से बजरी उखड़ गई है। मोहर्रम से पहले सत्ता पक्ष के क्षेत्रीय विधायक अशफाक खां ने शिया बिरादरी को आश्वस्त किया था कि मोहर्रम के जुलूस से पहले सड़क की मरम्मत करा दी जाएगी और एक्सईएन अजय गोयल को फोन करके सड़क मरम्मत के आदेश दिए थे। अब जबकि सोमवार को कस्बे में मोहर्रम का दूसरा जुलूस बरामद हो चुका है लेकिन, विभाग ने न तो विधायक की बात की लाज रखी और न ही सड़क का मरम्मत कार्य ही शुरू कराया है। मातमी जुलूस में शामिल अजादारों को जर्जर सड़क से नंगे पैर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन



-सड़क गारंटी पीरियड में है और ठेकेदार से सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
-अजय गोयल, अधिशासी अभियंता लोनिवि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें