फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग सेंटर संचालक ने हड़पे 64 हजार

Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर में स्थित एक ट्रेनिंग सेंटर के संचालक ने हर छात्रा को तीन हजार रुपये का चेक दिलाने का आश्वासन देकर उनसे 64 हजार रुपये हड़प लिए। ठगी का शिकार हुईं छात्राओं ने डीएम को पत्र देक र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली हसनपुर के मोहल्ला कोट पश्चिम निवासी छात्राओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि अमरोहा के मोहल्ला किशनगढ़ में एक प्राइवेट सिलाई ट्रेनिंग सेंटर के संचालक ने छह माह पहले आठ सौ रुपये जमा कर सिलाई सीखने पर तीन माह बाद तीन हजार रुपये का चेक दिलाने का झांसा दिया था। आरोप है कि, इस तरह संस्थान के संचालक ने 80 छात्राओं से 64 हजार रुपये वसूल लिए, जब तीन माह बाद चेक दिलाने की बात की गई तो बहाने बनाने शुरू कर दिए। छात्राओं ने बताया कि इस तरह छह माह गुजर गए। लेकिन अभी तक न तो सिलाई का प्रमाण पत्र दिया गया और न ही चेक मिला। छात्राओं ने बताया कि मंगलवार को चेक देने का वादा किया गया था, लेकिन इससे पहले वह ट्रेनिंग सेंटर में ताला लगाकर भाग गया। डीएम से मिलने वालों में सोनम, पूजा, आरती, निशा, राजकुमारी, अंजू, शिखा, कोमल, सपना, मनीषा आदि तमाम छात्राएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें