जोया(अमरोहा)। कोतवाली डिडौली के जोया में सोतनदी पुल के पास रविवार शाम चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ दिए और एक दुकान से लाखों का सामान बटोर ले गए। दुकान के ऊपर मकान में रह रहे किराएदार ने देखा तब मामले की जानकारी हुई। पुलिस अभी मौके पर मामले की जानकारी ले रही है।
कोतवाली डिडौली के सरकड़ी अजीज गांव निवासी छुट्टन सिंह और सलामतपुर गांव निवासी संजीव की जोया में सोतनदी पुल के पास दुकानें हैं। दोनों लोग रविवार शाम छह बजे दुकान बंद करके चले गए। इसी बीच चोरों ने छ़ुट्टन सिंह की बैटरी की दुकान का ताला तोड़कर उसमें से नौ नई बैटरी और पुरानी छह बैटरी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर जोया चौकी और डिडौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अभी मामले की जानकारी ले रही है। कोतवाली इंचार्ज सुनील शर्मा ने बताया कि चोरी गए सामान के बारे में अभी मालूम किया जा रहा है।