फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरावाली के भजनों पर झूम उठे भक्त

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा(ब्यूरो)। रजबपुर क्षेत्र के ग्राम भवालपुर चौराहा पर मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा से आए कलाकारों ने मां के भजनों पर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। बीच-बीच में हुई झाकियों ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

जागरण में आस्था चैनल कलाकार सीबी लक्खा, राकेश पाठक, नीतू यादव और भावना शर्मा ने अपनी सुंदर-सुंदर प्रस्तुतियों से मां का गुणगान किया। जिन पर भक्त झूम उठे और फिजा भक्तिमय हो गई। पूरी रात चले जागरण में सुंदर झाकियों ने सबका मन मोह लिया। मां का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। अंत में तारावती की कथा के साथ जागरण संपन्न हुआ। आरती के उपरांत प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान संतरपाल सिंह, सुधाकर सिंह, ईश्वर सिंह, चंद्रपाल सिंह, दिवेश कुमार, रूप सिंह, रावेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, सुनील कुमार, रानू, अखिलेश, डा. महावीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें