फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आरसी पर वीएम सिंह खफा

Fri, 08 Nov 2013 05:43 AM IST
Amroha
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सहकारिता विभाग द्वारा सैकड़ों किसानों को आरसी जारी करने की खबर सुनकर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के तेवर खासे तल्ख हो गए हैं। उन्होंने कार्रवाई को पूरी तरह हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करार दिया है।
विज्ञापन

देर शाम दूरभाष पर सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार और उसकी मशीनरी पूरी तरह किसानों की कमर तोड़ने की मनमानी पर उतर आई है। पहले ही किसान का दम निकाल रखा है। सरकार और उसके अफसरानों ने कोर्ट के आदेशों तक को ताक पर रख दिया है। छह अगस्त 2012 के हाईकोर्ट के जस्टिस उमानाथ सिंह की बेंच द्वारा जारी आदेश का हवाला देते हुए सिंह ने साफ कर दिया कि अदालत कह चुकी है कि जब तक इस वर्ष का किसानों को उनके ब्याज का भुगतान नहीं हो जाता तब तक उनके खिलाफ किसी तरह की आरसी जारी की शासन प्रशासन नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं आरसी जारी नहीं करने का हलफनामा कोर्ट मे दाखिल कर चुकी है। बावजूद इसके 878 किसानों को आरसी जारी करके अदालत के आदेश की अवहेलना की गई है। आगाह किया यदि जिलाधिकारी को अदालत के ऐसे आदेश की जानकारी नहीं हो तब वह स्वत: आरसी वापस लौटवाने की कार्रवाई करें। अन्यथा वह आगे कानूनी लड़ाई भी जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें