अल्मोड़ा में बाजार से घर पहुंचे युवक की कार पार्क करते समय गधेरे में गिर गई। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अल्मोड़ा में बाजार से घर पहुंचे युवक की कार पार्क करते समय गधेरे में गिर गई। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सरसा गार्डन निवासी बलवंत सिंह बीते शुक्रवार देर रात अपनी कार संख्या यूके 01 ए 2608 से बाजार से घर लौटा। हर रोज की तरह वह अपनी कार को धोबी मोहल्ला के पास पार्क कर रहा था। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई। पड़ोसियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी और खाई में उतरे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो गई।
लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। कोतवाल हिमांशु पंत ने बताया कि दूसरे दिन शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। कहा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने भी उसकी मौत पर गहरा दुख जताया है।