बागेश्वर। इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में बागेश्वर के कृष्णा ने दून के अगस्त्य को हराया। डीएम अनुराधा पाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। समापन दो जुलाई को होगा।
उद्घाटन मुकाबला अंडर-11 आयु वर्ग में बागेश्वर के कृष्णा कुमल्टा और देहरादून के अगस्त्य बिष्ट के बीच हुआ। कृष्णा ने अगस्त्य को 15-21, 21-18, 21-15 से हराया। दूसरे मुकाबले में बागेश्वर के प्रांजल पांडेय ने ऊधमसिंह नगर के स्वर्णिम शर्मा को 21-06, 21-11 से हराया। तीसरे मैच में बागेश्वर के कार्तिकेय रावल ने ऊधमसिंह नगर के चक्षित चौहान को 21-06, 21-11 से हराया। चौथे मैच में नैनीताल के सार्थक जोशी ने बागेश्वर के पीयूष बिष्ट को 21-03, 21-06 से हराया।
अंडर-13 आयु वर्ग में देहरादून के मनेाज सिंह रावत ने अल्मोड़ा के दिनेश गिरी को 21-07, 21-07 और नैनीताल के करन लोहनी ने हरिद्वार के यश कोचर को 21-06, 21-15 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव विपिन कर्नाटक ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी 13 जिलों के 170 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। संचालन डॉ. हरीश दफौटी ने किया। वहां पर दीपक खेतवाल, अनिल कार्की, केदार मेहता, संतोष खेतवाल, रेफरी पवन सिमल्टी, अंजली बसेड़ा, भरत रावल, भरत कर्म्याल, पंकज कांडपाल, पूजा आदि मौजूद रहे।