गरुड़ (बागेश्वर)। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (एपीएफ) गरुड़ में शिक्षण पर दो दिनी कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला का शुभारंभ राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य डॉ. केवनानंद कांडपाल ने किया।
विज्ञापन
एपीएफ बागेश्वर के समन्वयक विजय आनंद नौटियाल और गरुड़ के बिपिन जोशी ने भाषा ज्ञान में लोक कथाओं के महत्व को रेखांकित किया। वहां पर बृजेश, राम नरेश, रोजी सिंह, जगदीश दफौटी, विजय कुमार, इंदु कांडपाल, रुखसाना बानो, दीपा रावत विनोद पिमोली आदि थे।