फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने तबादले की मांग पर किया प्रदर्शन

Wed, 13 Mar 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल पदाधिकारियों के देहरादून में किए उपवास को जताया समर्थन
विज्ञापन


अल्मोड़ा। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और अन्य पदों पर सुगम से सुगम स्थानांतरण की मांग के लिए एजुकेशनल मिनिस्टीरियल आफीसर्स एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल पदाधिकारियों ने बुधवार को देहरादून निदेशालय में सांकेतिक उपवास किया। इधर, समर्थन में शिक्षा विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मियों ने जिले भर में प्रदर्शन किया।

कर्मियों ने सीईओ कार्यालय परिसर और बीईओ, उप शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य सदस्यों के निदेशालय में लंबित मामलों का आचार संहिता से पूर्व निस्तारण किया जाए। पूर्व सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि निदेशालय द्वारा लंबित मामलों के निस्तारण में कोई रूचि नहीं होने के कारण ये दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र बोरा समेत अन्य पदाधिकारियों के निदेशालय में किए जा रहे सांकेतिक उपवास को समर्थन दिया। सीईओ कार्यालय परिसर में जिला सचिव मुकेश जोशी, उपाध्यक्ष मोहित पांडे, संगठन मंत्री गोविंद मेहता, बलवंत तड़ागी, अवनीश पड़ियार, दीपिका मिश्रा, शालिनी शुक्ला, महेंद्र भोज, देवेंद्र नेगी, हयात जम्याल, भुवन जोशी और भैसियाछाना ब्लाक में आलोक टम्टा, विशाल राणा, करन सेरोट, सीएम भट्ट आदि प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें