फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे में एफसीआई का कार्य अक्तूबर तक कैसे होगा पूरा !

विज्ञापन
अल्मोड़ा के लोधिया के समीप निर्माणाधीन एफसीआई भवन। (संवाद) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लोधिया में निर्माणाधीन फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआई) का निर्माण कछुवा गति से चल रहा है। संस्थान का भवन 2015 में पूरा बन जाना चाहिए था लेकिन छह साल बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। वहीं, इसकी लागत भी 9.06 करोड़ से बढ़कर 11.56 करोड़ पहुंच गई है। निर्माण एजेंसी ने अब संस्थान के भवन का काम अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है लेकिन मार्च में स्वीकृति के बाद भी दो करोड़ रुपये अब तक अवमुक्त नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

होटल इंडस्ट्री और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तत्कालीन सरकार ने इस संस्थान को स्वीकृति दी। ताकि यहां से प्रशिक्षित युवाओं के लिए देश विदेश और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सकें। 9.06 करोड़ लागत के एफसीआई के भवन निर्माण के लिए सरकार ने फरवरी 2012 में पहली किश्त में दो करोड़ रुपये अवमुक्त किए। संस्थान के भवन के निर्माण का जिम्मा उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम लिमिटेड को सौंपा गया। जनवरी 2013 में कार्य शुरू होने पर 2015 में भवन निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन शासन से समय पर धनराशि अवमुक्त नहीं होने पर कार्य में विलंब हो रहा है।
इस दौरान भवन की लागत 9.06 करोड़ से बढ़कर 11.56 करोड़ पहुंच चुकी है। जिसके सापेक्ष सरकार से निर्माण एजेंसी को अब तक आठ करोड़ रुपये अवमुक्त किए हैं। इस धनराशि का कार्य पूरा कर लिया गया है। मुख्य भवन बन चुका है। चहारदीवारी, संपर्क मार्ग का निर्माण हो चुका है। राज्य अवस्थापना विकास निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर गंभीर सिंह ने बताया कि मार्च में दो करोड़ रुपये स्वीकृत होने का शासनादेश हो गया है। धनराशि जल्द मिलने की उम्मीद है। भवन की फिनिशिंग, बिजली फिटिंग, ट्रांसफार्मर लगाने आदि का काम शेष बचा है। अवशेष कार्य अक्तूबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें