फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाएं लोगों को जागरुक करें: डीएम

विज्ञापन
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में बैठक लेती जिलाधिकारी वंदना सिंह। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट में स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है लेकिन कई लोग कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। टीकाकरण के लिए भी कई लोग आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से लोगों को जागरूक करने की अपील की है।
विज्ञापन

डीएम ने संस्था के प्रतिनिधियों से कहा कि ऐसे क्षेत्रों का चिन्हीकरण किया जाए जहां पर पानी की किल्लत लगातार बनी रहती है। जल स्रोतों के संवर्द्धन के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव दें। स्वच्छता के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाएं नगर निकायों के साथ ही ग्राम सभाओं में भी कार्य करें। इस संबंध में मॉडल गांव बनाने पर भी जोर दिया। बैठक में विभागीय अधिकारियों के अलावा संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें