फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में बादल छाए रहने से बढ़ी ठंड

Tue, 12 Dec 2023 11:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में सोमवार को मौसम ने फिर से करवट बदली है। सुबह बादल छाए रहे जिससे ठंड का असर बढ़ गया। दिन में धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की। शाम होते ही फिर से बादल छा गए तो लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। बादल छाने से तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बीते रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री था। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रिकार्ड किया गया। संवाद
विज्ञापन

बागेश्वर में हल्के बादल छाए

बागेश्वर। बागेश्वर में सोमवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे। बादलों के कारण सूर्य की रोशनी मंद पड़ गई। बादल छाने से सोमवार की शाम ठंड अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ अधिक थी। सोमवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस था। बादल से बारिश के आसार बन रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें