फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेस अस्पताल में पानी के लिए फूटा स्वास्थ्य कार्मिकों का गुस्सा

विज्ञापन
बेस अस्पताल अल्मोड़ा में विरोध प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कार्मिक।संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दो सप्ताह से बेस अस्पताल में ठप पड़ी पेयजल आपूर्ति के खिलाफ स्वास्थ्य कार्मिकों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने बेस अस्पताल में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा को ज्ञापन सौंप पेयजल समस्या के निदान की गुहार लगा जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बीते 18 और 19 अक्तूबर को आपदा के रूप में आई बारिश ने बेस अस्पताल में जल संकट पैदा कर दिया। बारिश से अस्पताल और आवासीय परिसर की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते पिछले दो सप्ताह से अस्पताल और आवासीय परिसर में आपूर्ति ठप पड़ी है। अस्पताल में पेयजल संकट गहराने से मरीजों से लेकर कार्मिकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
आवासीय परिसर में रह रहे स्वास्थ्य कर्मी मीलों दूरी तय कर पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। दो सप्ताह बाद भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं होने पर आखिरकार स्वास्थ्य कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को कार्मिकों ने बेस अस्पताल में प्रदर्शन किया। काफी देर तक नारेबाजी की। दो दिनों के भीतर आपूर्ति बहाल नहीं होने पर कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जांच समेत अन्य कार्यों पर भी लगा ब्रेक
अल्मोड़ा। अस्पताल में पेयजल आपूर्ति ठप रहने से स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। वहीं लैब में जांचों में भी ब्रेक लग गया है। ड्रेसिंग से लेकर अन्य कार्यों में पानी अति आवश्यक है। पानी नहीं मिल पाने से स्वास्थ्य कार्मिकों की समस्या बढ़ गई है। अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों को भी बिना पानी के दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल अन्य कार्यों के लिए स्टॉक पानी से काम चलाया जा रहा है लेकिन पीने के लिए पानी की कमी बन गई है।
15 दिनों से न तो आवासीय परिसर में पानी है और न ही अस्पताल में आपूर्ति हो रही है जिससे दिक्कतें बढ़ गई हैं। अपने उपयोग के लिए एक किमी दूर से पानी लेकर आना पड़ता है।
-दीपक बहुगुणा, स्वास्थ्य कर्मी बेस अस्पताल।
अस्पताल में पानी नहीं आ रहा है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कार्मिकों के अलावा मरीजों और तीमारदारों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारू करनी चाहिए।
-रजनीश तिवारी, स्वास्थ्य कार्मिक बेस अस्पताल अल्मोड़ा।
दो सप्ताह से अस्पताल में पानी नहीं आया है। इमरजेंसी से लेकर हर विभाग में समस्या बढ़ गई है। जांच और अन्य कार्यों में भी पानी की अति आवश्यकता होती है। भर्ती मरीजों को भी पानी की जरूरत होती है। लेकिन जलापूर्ति ठप रहने से दिक्कतें बढ़ गई हैं।
-भावना पाठक, स्वास्थ्य कार्मिक, बेेस अस्पताल।
अस्पताल में दो सप्ताह से पानी न आना बड़ी समस्या है। पानी अति आवश्यक सेवा है, इसे प्राथमिकता के साथ सुचारू करना चाहिए। अस्पताल में भर्ती मरीजों को पानी के बगैर दिक्कतें होती हैं।
-बीएस मनकोटी, कैमिस्ट एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष।
जलना के पास 18 अक्तूबर को लाइन टूटी थी। टीम लगातार कार्य में जुटी है। देर रात तक मरम्मत का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। वैकल्पिक व्यवस्था भी की जा रही है। जल्द से जल्द पेयजल मुहैया कराने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

-केडी भट्ट, अधिशासी अभियंता जल निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें