फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं आयुक्त ने पेयजल समस्या दूर करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
अधिकारियों को दिशा निर्देश देते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को द्वाराहाट तहसील और एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने जनसमस्याओं का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि पेयजल से संबंधित सर्वाधिक शिकायतें मिली हैं। उन्होंने अधिकारियों को समस्या के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आयुक्त को अभिलेख और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने विकास कार्यो में प्रगति लाने, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। तहसील के निरीक्षण के बाद आयुक्त योगदा आश्रम पहुंचे। उन्होंने आश्रम स्वामी ललितानंद महाराज से आध्यात्मिक चर्चा भी की, इसके बाद वे सीधे पांडवखोली स्थित महाअवतार गुफा गए। वहां पर एसडीएम जयवर्धन शर्मा, तहसीलदार लीना धामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें