फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रानीखेत के कुंपुर लालकुर्ती में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
कुंपुर लालकुर्ती में स्टेंड पोस्ट से पानी भरते लोग। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में पानी की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताड़ीखेत ब्लॉक के कई गांवों के बाद अब यहां कुंपुर लालकुर्ती में भी पिछले कुछ दिनों से पानी का संकट खड़ा हो गया है। यहां छावनी परिषद और एमईएस की तरफ से पानी का वितरण किया जाता है। बताया जा रहा है। पाइप लाइन में फॉल्ट होने के कारण दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि छावनी परिषद ने वैकल्पिक व्यवस्था की है।
विज्ञापन

गनियाद्योली सहित तमाम स्थानों पर अब स्थिति सामान्य होने के बाद कुंपुर लालकुर्ती क्षेत्र में पानी का संकट बढ़ गया है। यहां लोगों को पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिस कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां भी गगास-ताड़ीखेत पेयजल योजना से आपूर्ति होती है। पानी का वितरण एमईएस और छावनी परिषद की तरफ से किया जाता है। सभासद संजय पंत और सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर गोयल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से पर्याप्त पानी नहीं आ पा रहा है। बताया जा रहा है कि एमईएस की लाइन में फॉल्ट आ गया है। जिसके चलते परेशानी हो रही है। छावनी परिषद के वर्क सुपरवाइजर ईश्वर सिंह ने बताया कि एमईएस की लाइन में फॉल्ट है, जिसे ठीक किया जा रहा है। फिलहाल छावनी परिषद ने वहां वैकल्पिक व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें