फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानिला- बरकिंडा पंपिंग योजना की सप्लाई योजना बंद होने से पेयजल किल्लत

विज्ञापन
मानिला में पानी के इंतजार में सूखे नलों के नीचे रखे गए खाली बर्तन। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मानिला (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के सदर बाजार में मानिला-बरकिंडा पंपिग योजना से आपूर्ति पूरी तरह बंद होने से बाजार में पानी का संकट गहरा गया है। सप्लाई बंद होने से बाजार क्षेत्र के लोगों को कई दिनों से पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। इससे सबसे अधिक परेशानी बाजार के व्यापारियों को हो रही है। पेयजल समस्या को लेकर व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों में आक्रोश भी है।
विज्ञापन

बाजार क्षेत्र में कई व्यापारी आजीविका के लिए दुकान चलाते हैं। कई भोजनालय और फास्ट फूड दुकान स्वामियों को रोजाना सबसे अधिक पानी की आवश्यकता होती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मानिला- बरकिंडा पंपिग योजना से पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद होने के कारण बाजार के नलों में पानी नहीं आ रहा है। जिससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। बाजार से लगे आवासीय क्षेत्रों में भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। पानी न मिलने से नौकरी पेशा और अन्य कामकाजी लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। हालात यह है कि लोग अपने दफ्तर और घर का काम निपटाने के बाद पूरी तरह से पानी की व्यवस्था में जुट रहे हैं। महिलाओं की दिनचर्या भी इससे पूरी तरह प्रभावित हो गई है। लोग दिन भर सूखे नलों के नीचे खाली बर्तन रखकर पानी का इंतजार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि संबंधित विभाग को समस्या की पूरी जानकारी होने के बाद भी वह समस्या दूर करने का प्रयास नहीं कर रहा है। ग्राम प्रधान भास्करानंद ने पेयजल निगम से जल्द आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। प्रधान ने आरोप लगाया कि कई बार जल निगम के अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत की गई लेकिन समस्या का हल नहीं निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें