अल्मोड़ा। बढ़ते तापमान का असर जल स्रोतों पर पड़ने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्रोतों का जलस्तर घटने से जल संकट गहरा गया है। लमगड़ा, हवालबाग विकासखंड के गांवों में पेयजल योजनाओं के जवाब देने से टैंकर, डंपरों से पानी की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
शनिवार को जिले के जोशीधूरा, कनवालधूरा, शहरफाटक, लमगड़ा, तोली शिलिंग आदि ग्रामीणों क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रही। पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति न होने से 12 हजार से अधिक की आबादी परेशान रही। नल सूखे रहे हैं और लोगों को प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगानी पड़ी। सूचना के बाद जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर टैंकर और डंपरों से पानी बांटा।
-
Iजलस्तर घटने से पेयजल योजनाओं से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। -वीरेंद्र सिंह मेहता, सहायक अभियंता, जल संस्थान।I