दय शंकर नाट्य अकादमी में निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण लेते कार्मिक। सूचना विभाग
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव को लेकर 854 मतदान कर्मियों को वीपीपैट और ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उन्हें मतदान प्रक्रिया की बारीकियां बताई गईं। शनिवार को सोबन सिंह जीना परिसर के सभागार में जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के 408 मतदान कर्मियों और 146 माइक्रो ऑब्जर्वर को जबकि उदय शंकर नाट्य अकादमी में रानीखेत विधानसभा के 300 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। सभी कार्मिकों को गंभीरता से प्रशिक्षण लेना चाहिए। वहां पर मास्टर ट्रेनर विनोद राठौर, राजेश बिष्ट, कपिल नयाल, हेम जोशी, अशोक कुमार, महेंद्र भंडारी, सवित जनौटी, भुवन चंद्र पांडे सहित कई मतदान कर्मी मौजूद रहे। संवाद