अल्मोड़ा के जैंती के जाख डामर गांव में एक तेंदुआ फसलों की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए तारबाड़ में फंस गया। तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
जैंती के जाख डामर गांव में एक तेंदुआ फसलों की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए तारबाड़ में फंस गया। तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर नगर के एनटीडी स्थित चिड़ियाघर पहुंचाया, यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
रविवार रात एक तेंदुआ खेतों में लगे तारबाड़ में फंस गया। तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीण मौके पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सके। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की जागेश्वर रेंज के रेंजर केवलानंद पांडे के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया और चिड़ियाघर लेकर आई।
नर तेंदुए की उम्र करीब 11 साल है। खेतों में लगे तारबाड़ में वह फंस गया था। वह पूरी तरह स्वस्थ है। पशु चिकित्सक लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। एक-दो दिन में पूरी तरह ठीक होने पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। -केवलानंद पांडे, वन क्षेत्राधिकारी, जागेश्वर।
जाख डामर गांव में जानवरों को मार रहा था तेंदुआ
अल्मोड़ा में रेंजर ने बताया कि जाख डामर गांव में लंबे समय से तेंदुए की सक्रियता बनी हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ गांव के आसपास पहुंचकर पालतू जानवरों को मार रहा था।