फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: खेतों की तारबाड़ में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने ट्रैंकुलाइज कर चिड़ियाघर पहुंचाया

Tue, 09 Jan 2024 04:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के जैंती के जाख डामर गांव में एक तेंदुआ फसलों की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए तारबाड़ में फंस गया। तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैंती के जाख डामर गांव में एक तेंदुआ फसलों की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए तारबाड़ में फंस गया। तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर नगर के एनटीडी स्थित चिड़ियाघर पहुंचाया, यहां उसका उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


रविवार रात एक तेंदुआ खेतों में लगे तारबाड़ में फंस गया। तेंदुए की दहाड़ से ग्रामीण मौके पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सके। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद वन विभाग की जागेश्वर रेंज के रेंजर केवलानंद पांडे के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए को ट्रैंकुलाइज किया और चिड़ियाघर लेकर आई। 


ये पढ़ें- Uttarakhand: ये मौसम को हुआ क्या है, ऊंचाई वाली जगहों पर हल्की बारिश के साथ हो सकती है बर्फबारी

विज्ञापन

नर तेंदुए की उम्र करीब 11 साल है। खेतों में लगे तारबाड़ में वह फंस गया था। वह पूरी तरह स्वस्थ है। पशु चिकित्सक लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं। एक-दो दिन में पूरी तरह ठीक होने पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। -केवलानंद पांडे, वन क्षेत्राधिकारी, जागेश्वर।  
विज्ञापन


जाख डामर गांव में जानवरों को मार रहा था तेंदुआ
अल्मोड़ा में रेंजर ने बताया कि जाख डामर गांव में लंबे समय से तेंदुए की सक्रियता बनी हुई थी। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ गांव के आसपास पहुंचकर पालतू जानवरों को मार रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें