फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन मासी से शुरू हुई उक्रांद की स्वाभिमान यात्रा

विज्ञापन
मासी में हुई सभा के दौरान जनवादी गीत गाते विधायक पुष्पेश त्रिपाठी व अन्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड क्रांति दल की पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा के तहत बृहस्पतिवार को विधान सभा के अंतिम छोर मासी भुमिया मंदिर से जाली मोटर मार्ग तक रैली निकाली। इस मौके पर जाली मोटर मार्ग तिराहे पर हुई आमसभा कर वक्ताओं ने उक्रांद को राज्य का असली ध्वज वाहक बताते हुए जनता से भू -कानून, राज्य की स्थायी राजधानी, पलायन सहित क्षेत्रीय मुद्दों पर पार्टी के साथ खड़े होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसके तहत कार्यकर्ताओं ने मासी भूमिया मंदिर से जन गीतों व नारों के साथ रैली निकाली। इस मौके पर हुई सभा में रैली के संयोजक पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी और अन्य वक्ताओं ने राष्ट्रीय पार्टियों पर निशाना साधा। पूर्व विधायक ने कहा कि राज्य बनने के 20 वर्षों बाद भी स्थायी राजधानी का नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण है । सभा में बसंत उपाध्याय, कांता रावत, बहादुर सिंह, दयासागर देवतला, गजेंद्र बिष्ट, जगदीश नायक, पूरन बिष्ट, गजेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे। गोगता के प्रधान हिमांशु देवतला आदि ने दल की सदस्यता ली। उक्रांद की यह यात्रा पनियाली, खनुली, जेठुआ, भगोती, पटल गांव , चिनौनी, भटकोट, वेतनधार ,उडलीखान ,झला-हाट आदि जगहों तक गई। इस दौरान कई स्थानों पर नुक्कड़ सभायें भी की गईं । जगह जगह पर जनता ने पहाड़ी स्वाभिमान यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें