फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Crime: 15.40 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 20 Mar 2024 09:02 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

Almora News: अल्मोड़ा में पुलिस ने दो युवकों को 15.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। युवक स्मैक कहां से ला रहे थे, पुलिस इसकी खोजबीन में भी जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले में स्मैक तस्करी पर लगाम नहीं लग पा रही है। फिर से पुलिस ने दो युवकों को 15.40 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। युवक स्मैक कहां से ला रहे थे, पुलिस इसकी खोजबीन में भी जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को एसओजी और एएनटीएफ की टीम के साथ मिलकर एसएसजे कैंपस के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान परिसर से गुजर रही एक बाइक डीएल 06 एसबीसी 3251 को रोककर उसमें सवार संजय सिंह रावत (25) निवासी पुनौली, लमगड़ा और अरविंद कुमार आर्या (28) निवासी भ्यारखोला, अल्मोड़ा की तलाशी ली। संजय के पास 8.90 और अरविंद के पास 6.50 ग्राम स्मैक मिली।

ये पढ़ें- सेना का जवान गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर जाल में फंसाया, फिर किया मांग सजाने का वादा; इस बात पर बनाए संबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस चौकी प्रभारी कृष्णा कुमार ने कहा कि दोनों युवकों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वे स्मैक कहां से ला रहे थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें