आज 20 जून को थाना हाथरस गेट पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दयानतपुर नहर पुल से किंदौली गांव को जाने वाली पक्की पटरी से एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आ रहे है। सूचना पर चैकिंग के दौरान अभियुक्तगणों से हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अभिषेक पैर में गोली लगने से घायल हुआ। साथ ही एक अन्य अभियुक्त भारत को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है । पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी करते हुए पूछताछ में लगी है।
ये हुए गिरफ्तार
- अभिषेक पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम छावा नगरिया थाना सादाबाद जनपद हाथरस (घायल)
- भारत पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी नगला मिंया मुरसान रोड थाना सादाबाद जनपद हाथरस
बरामदगी
- 2 अवैध तमंचा
- 2 जिंदा व 02 खोखा कारतूस ।
- एक अपाचे मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट