आगरा रोड का नाला वर्तमान में गंदगी से अटा पड़ा है। इस नाले से स्टेट बैंक कॉलोनी, आवास-विकास कॉलोनी, कंचन नगर, भट्ठा वाली गली आदि इलाकों की जल निकासी होती है। वर्तमान में यह सभी इलाके जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। बुधवार को जलभराव से आक्रोशित स्टेट बैंक कॉलोनी की महिलाओं ने आगरा रोड पर जाम भी लगाया था।
केस -2- मोहनगंज का नाला भी है अवरुद्ध
मोहनगंज का नाला गंदगी से अटा पड़ा है। इस नाले से मोहनगंज, मधुगढ़ी, मुरसान गेट आदि इलाकों की जलनिकासी होती है। नाला अटा होने के कारण इन सभी इलाकों में भी जलभराव हो रहा है।
केस -3-बस स्टैंड के नाले से भी नहीं हो रही पानी की निकासी
बस स्टैंड के निकट बना नाला भी गंदगी से अटा पड़ा है। इस नाले से नाई का नगला, नवीपुर और लाला का नगला आदि इलाकों की जल निकासी होती है, लेकिन अवरुद्ध होने के कारण बारिश से इन इलाकों में भी हालात खराब हो गए।