अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में चोर।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बेस अस्पताल अल्मोड़ा से पीतल के फायर उपकरण चुराने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है।
बृहस्पतिवार को अज्ञात बदमाशों ने बेस अस्पताल अल्मोड़ा में लगे फायर उपकरण चोरी कर लिए थे। मामला अस्पताल प्रबंधन के संज्ञान में आने पर बेस अस्पताल के इंजीनियर महेंद्र सिंह बिष्ट ने बेस चौकी पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर चौकी प्रभारी नेहा राणा ने टीम गठित कर दो युवकों को पकड़ कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद कर लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम सौरभ पंत निवासी बेस नर्सिंग हॉस्टल अल्मोड़ा और प्रदीप राणा निवासी हाल बेस केंपस अल्मोड़ा बताया। पुलिस के अनुसार सौरभ और प्रदीप कुछ समय पहले अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट में काम करते थे। बृहस्पतिवार को फायर उपकरण चुराकर शुक्रवार को कबाड़ी को बेचने जा रहे थे।