फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से चट्टान गिरी, धारानौला-पिथौरागढ़ मार्ग दो घंटे रहा बंद

विज्ञापन
पिथौरागढ़ मार्ग में सिकुड़ा के पास गिरे बोल्डरों को हटाती जेसीबी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धारानौला-पिथौरागढ़ मार्ग में सिकुड़ा के पास सायं के समय पहाड़ी से बड़ी चट्टान टूटकर गिर गई। जिससे यह मार्ग करीब दो घंटे तक बंद रहा। बाद में लोनिवि ने मार्ग में गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों को जेसीबी से हटाया। जिसके बाद इस मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

धारानौला-पिथौरागढ़ मार्ग में सिकुड़ा बैंड के पास सायं करीब तीन बजे पहाड़ी से बड़ी चट्टान टूटकर गिर गई। मार्ग में बड़े बड़े बोल्डर और मलबा जमा हो गया और सड़क अवरुद्ध हो गई। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद लोनिवि के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद वाहनों को लोअर मालरोड, एनटीडी मार्ग से होकर गंतव्य को भेजा गया। इसके बाद मौके पर जेसीबी मंगाई गई। जेसीबी से बड़ी मशक्कत के बाद मार्ग में गिरे बोल्डरों और मलबे को हटाया जा सका। विभाग के जेई प्रदीप जोशी ने बताया कि सायं पांच बजे मार्ग में यातायात सुचारू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें