स्थानीय विवाह समारोह मे नाचते हुए मुंबई से आए पर्यटक। संवाद
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने से कौसानी, बैजनाथ और ग्वालदम में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है। कौसानी के होटल पैक चल रहे हैं। कौसानी पहुंच रहे अधिकांश पर्यटक बैजनाथ झील का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। शनिवार को मुंबई से आए कुछ पर्यटकों ने स्थानीय विवाह समारोह में भी जमकर ठुमके लगाए।
पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से कौसानी, ग्वालदम, बैजनाथ की बाजार में चहलपहल हैं। सैलानियों के आगमन से स्थानीय बाजारों में अक्सर जाम लग रहा है। हालांकि, थाना बैजनाथ और कौसानी ने जगह जगह पर पुलिस तैनात की हैं। होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी, व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो इस बार पर्यटन व्यवसाय पटरी पर लौट आएगा।
बैजनाथ पहुंच रहे पर्यटक मंदिर परिसर में कूड़ा न करें। बैजनाथ झील में भी स्नान न करें। बैजनाथ में तैनात सुरक्षा कर्मियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
राजकुमार पांडे, एसडीएम, गरुड़