फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा ने जिला अस्पताल की लिफ्ट मरम्मत में भी लगाया ब्रेक

विज्ञापन
जिला अस्पताल में खराब लिफ्ट के चलते सीढ़िया उतरते मरीज और तीमारदार। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा की लिफ्ट भी आपदा का दंश झेल रही है। करीब 15 दिनों से खराब पड़ी अस्पताल की लिफ्ट की मरम्मत में आपदा का रोड़ा बनी है। बारिश में मोटरमार्ग बंद रहने से लिफ्ट की मरम्मत के लिए अभी तक तकनीशियन नहीं पहुंच सके हैं। एक पखवाड़े से लिफ्ट खराब होने के कारण मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चार से पांच मंजिल इमारत में मरीजों को सीढ़ियों से होते हुए गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा का जिला अस्पताल का भवन पांच मंजिला है। इसमें इमरजेंसी से ओपीडी के लिए मरीजों को मुख्य मोटरमार्ग से चार मंजिल चढ़ना पड़ता है। अस्पताल में मरीजों की दिक्कतों को देखते हुए लिफ्ट लगाई गई है। इससे महिला अस्पताल पहुंचने में भी गर्भवतियों को सुविधा मिलती है। लेकिन जिला अस्पताल की लिफ्ट बार-बार खराब होने से मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। पिछले 15 दिन पूर्व फिर से लिफ्ट ठप पड़ी हुई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से बरेली फोन कर तकनीशियन को बुलवाया गया। लेकिन बीते दिनों हुई बारिशों में मोटरमार्ग बंद होने से अब तक तकनीशियन नहीं पहुंच सके हैं। पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि बारिश के कारण तकनीशियन यहां पहुंच नहीं पाए। अब दो दिनों के भीतर तकनीशियन पहुंचेंगे जिसके बाद लिफ्ट संचालित हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें