फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी भिकियासैंण में तहसील दिवस

विज्ञापन
भिकियासैंण में तहसील दिवस में समस्याएं सुनते मंडलायुक्त सुशील कुमार और जिलाधिकारी वंदना सिंह। ( - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
भिकियासैंण। तहसील दिवस में ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले पंचायत प्रतिनिधियों ने अवर अभियंता की तैनाती करने और राशन कार्ड की खामियां दूर नहीं होने पर हंगामा काटा। प्रधानों ने मांगों को लेकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

बाद में कुमाऊं आयुक्त के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। वहीं तहसील दिवस में पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात समेत अन्य समस्याओं को लेकर कुल डेढ़ सौ शिकायतें दर्ज हुई। मंडलायुक्त सुशील कुमार ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया।
जीआईसी भिकियासैंण में आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे ग्राम प्रधानों का कहना था कि राज्य वित्त मद से होने वाले कार्यों की देखरेख के लिए तीन ब्लाकों में एक भी अवर अभियंता नहीं है, जिसकी वजह से कार्यों की प्रगति और भुगतान में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

राशन कार्डों में व्याप्त खामियां भी दूर नहीं की जा रही हैं। आरोप लगाया कि शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था भी नहीं की गई है। पुलिस ने प्रधानों को समझाया लेकिन वह नहीं माने।
मंडलायुक्त सुशील कुमार ने शीघ्र जेई की तैनाती करने, राशन कार्डों की प्रक्रिया के सरलीकरण का आश्वासन प्रधानों को दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। हंगामा करने वालों में प्रधान संगठन के संगठन अध्यक्ष प्रेम रावत, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय गड़ाकोटी, संदीप खुल्बे, राम सिंह, देवेश, दिनेश घुघत्याल, नवीन, योगेश, देवेश आदि शामिल रहे।
तहसील दिवस में सल्ट के विधायक महेश जीना ने कहा कि परथोला मोटर मार्ग निर्माण कार्य को पूरा पुलिस बल के संरक्षण में पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के अनावश्यक विरोध के कारण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं को भाड़ा समय पर देने, खाद्यान्न गोदामों में चौकीदार की नियुक्ति करने, पीएमजीएसवाई की सड़कों के कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
राज्य आंदोलनकारी प्रयाग शर्मा ने आईटीआई स्याल्दे, सल्ट और पॉलीटेक्निक चौनलिया को संचालित करने की भी मांग उठाई गई। इस शिविर में ब्लॉक प्रमुख चित्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष अंबुली देवी, सांसद प्रतिनिधि त्रिलोक सिंह भंडारी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्कर पाल, भगवती रेवाड़ी, प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि धन सिंह रावत, सीडीओ नवनीत पांडे आदि रहे।
देहरादून के लिए चलाई जाए बस
भिकियासैंण। सभासद संजय अग्रवाल ने दिल्ली, देहरादून के लिए परिवहन निगम की बस चलाने की मांग की। वहीं पूर्व प्रमुख पुष्कर पाल सिंह ने मुख्य मोटर मार्ग पर गड्ढे भरने, जीर्ण पाइप लाइन को बदलने, पूर्व प्रमुख भगवती रिखाड़ी ने नौला-कमराड़ पेयजल योजना का पुनर्गठन करने की बात कही। इसके अलावा नगर पंचायत के कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की शिकायतें दर्ज कराई गईं।
पुरानी पेयजल लाइनें बदली जाएं
भिकियासैंण। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल बिष्ट ने गांधीनगर वार्ड की पुरानी पेयजल लाइन को बदलने, पुरानी बाजार में डामरीकरण करने, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष दीपक बिष्ट ने राजाजी वार्ड के न्यू नोएडा कालोनी के लोगों के लिए पेयजल लाइन बिछाने, सड़कों के गड्ढ़े भरने, प्रांतीय उद्योग व्यापार संघ भिकियासैंण के संरक्षक लक्ष्मी दत्त नैलवाल ने शिव मंदिर को जाने वाले झूला पुल की मरम्मत करने, बाजार की सड़कों में डामरीकरण, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय गड़ाकोटी ने जीनपानी-उगलिया मोटर मार्ग के मुआवजा की समस्या रखी।
अल्ट्रासाउंड नहीं होने का भी उठा मुद्दा
भिकियासैंण। अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अल्ट्रासाउंड सुविधा की मांग उठाई। पीपीडी मोड में संचालित भिकियासैंण अस्पताल में अल्ट्रा साउंड नहीं होने और पूरे डाक्टरों की तैनाती नहीं होने का भी मुद्दा लोगों ने उठाया। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सीएमओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा ने महिलाओं पर हो रहे अपराध को रोकने के लिए सभी लोगों को शपथ दिलाई।
55 दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बनाए गए
भिकियासैंण। तहसील दिवस में 55 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए गए। आय प्रमाणपत्र के 47, जाति प्रमाणपत्र के 12, पर्वतीय प्रमाणपत्र के सात फार्म भरे। दिव्यांगजनों को पांच कान की मशीन और एक-एक लाठी और बैसाखी दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने 56 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। कई लोगों का वैक्सीनेशन भी किया गया। कृषि विभाग के यंत्रीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 80 फीसदी अनुदान पर चार लोगों को आटा चक्की, एक लाभार्थी को पावर विडर दिया गया। बाल विकास विभाग ने छह लाभार्थियों को महालक्ष्मी, सात को पोषण किट वितरित किए। सहकारिता विभाग की ओर से दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान कल्याण योजना के तहत 16 लाभार्थियों को 11.54 लाख रुपये के ऋण के चेक, एनआरएलएम परियोजना में तीन स्वयं सहायता समूहों को तीन लाख के चेक प्रदान किए गए। जल संस्थान ने फील्ड टेस्टिंग किट भी वितरित की गई। मांगों को लेकर तहसील दिवस में पंचायत प्रतिनिधियों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें