फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चार परिसरों में जल्द शुरू होगा फोटोग्राफी का डिप्लोमा कोर्स

Sat, 29 Jun 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अब अपने पाठ्यक्रम की पढ़ाई करने के साथ ही फोटोग्राफी के गुर भी सीखेंगे। विश्वविद्यालय चार परिसरों में जल्द फोटोग्राफी का डिप्लोमा कोर्स संचालित करेगा।
विज्ञापन


एसएसजे विवि के अधीन अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत परिसर के विद्यार्थी पत्रकारिता के साथ ही फोटोग्राफी की नई तकनीक में भी पारंगत होंगे। विश्वविद्यालय ने फोटोग्राफी कोर्स संचालित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलने पर फोटो जर्नलिस्ट के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

कोट- विद्यार्थियाें को व्यवसायिक शिक्षा का ज्ञान मिले इसके लिए चारों परिसरों में फोटोग्राफी सहित दूसरे व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। - प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलपति, एसएसजे विवि, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें