फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिक्षकों के इंतजार में एक दशक में स्कूल में आधी हो गई छात्र संख्या

Wed, 13 Mar 2024 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं विज्ञान शिक्षक भी नहीं है ताड़ीखेत ब्लॉक के राइंका शेर में
विज्ञापन


रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड के राइंका शेर में शिक्षकों की कमी के चलते लगातार विद्यार्थियों की संख्या में कमी आ रही है। एक दशक पूर्व यहां छात्र संख्या 350 से अधिक थी जो अब घटकर 140 रह गई है। अभिभावकों ने यहां शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग उठाई है। विद्यालय में शिक्षकों के पांच पद रिक्त हैं। 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए भी शिक्षक नहीं हैं। इससे छात्र-छात्राओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल में भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, भूगोल के प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हो सकी है। शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं को 4 किमी दूर कुनेलाखेत इंटर कॉलेज की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कोट - विद्यालय में भौतिक विज्ञान के साथ ही रसायन विज्ञान भी मैं पढ़ाता हूं। शिक्षको की कमी से पढ़ाई प्रभावित होती है।- दीपक बिष्ट, प्रभारी प्रधानाचार्य राइंका शेर
विज्ञापन



कोट- विद्यालय में रिक्तियों की सूचना समय-समय पर उच्चाधिकारियों को भेजी जाती है। नियुक्तियां शासन स्तर से संभव है। रोशन लाल टम्टा, प्रभारी बीईओ, ताड़ीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें