फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कॉलेज द्वाराहाट में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू

विज्ञापन
पीजी कालेज द्वाराहाट में खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते छात्र। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय प्राथमिक विद्यालय छतीनाखाल में शुरू हो गईं हैं। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. एके जोशी को मार्चपास्ट कर सलामी दी गई। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. भरत जी उपाध्याय ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि प्राचार्य ने प्रतिभागियों से अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र की प्रतियोगिताओं में छात्र वर्ग की आठ सौ मीटर दौड़ में वीरेंद्र रावत प्रथम, जसवंत सिंह नेगी द्वितीय, नीरज थापा तृतीय रहे। सौ मीटर में सुंदर सिंह अधिकारी, दीपांशु बिष्ट, अमित बिष्ट, 100 मीटर छात्रा में शोभा नेगी, नेहा रावत, पूजा राणा, चार सौ मीटर में शोभा नेगी, दीपा जोशी, कुसुम भट्ट, गोलाफेंक स्पर्धा में दीपा, प्रिया बिष्ट, गीतांजलि क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। डॉ. प्रकाश भट्ट, डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. दर्शन सिंह, डॉ. बिपिन सुयाल निर्णायक रहे। डॉ. शैलेंद्र कुमार, डॉ. उपासना शर्मा ने संचालन किया। इस दौरान डॉ. नाजिश खान, डॉ. नरेंद्र सिजवाली, डॉ. अंजुम अली, डॉ. पूनम पंत, डॉ. सुमन गढ़िया, नीमा पंत, चंद्रा चौहान, ममता भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें