फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जयंती पर याद किए गए समाज सुधारक मुंशी हरि प्रसाद टम्टा

विज्ञापन
अल्मोड़ा के चौघानपाटा स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग।  
विज्ञापन
अल्मोड़ा। समाज सुधारक मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 137वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला पुर्ननिर्माण संघर्ष समिति की ओर से चौघानपाटा स्थित ले. कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में स्थित टम्टा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र आर्या ने कहा कि मुंशी हरि प्रसाद टम्टा ने 1924 में उत्तराखंड में शिल्पकारों का सम्मेलन आयोजित किया। उनके प्रयासों से 1930-40 के मध्य कुमाऊं, गढ़वाल में भूमिहीन शिल्पकारों को ब्रिटिश सरकार ने 30 हजार एकड़ कृषि भूमि वितरित की। उन्होंने शिल्पकार सभा के माध्यम से प्राथमिक और प्रौढ़ स्कूलों की स्थापना कर शिक्षा की अलख जगाई। वहां पर दया शंकर टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, रमेश बहुगुणा, महेश प्रसाद टम्टा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी आदि थे।

इधर, घुघुती कला सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के लोगों ने भी टम्टा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहां पर संस्था के अध्यक्ष कुंवर राज, सचिव अक्षय कुमार, पूर्व वित्त नियंत्रक मोहन लाल टम्टा, गोपाल राम आर्या, हिमानी आर्य, साक्षी आगरी, काजल आर्या, चंदन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें